तृणमूल ने भाजपा पर लगाया फर्जी खबरें गढ़ने का आरोप, कहा- बंगाल में बाहर से ला रही है पर्यटक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह फर्जी खबरें गढ़ रही है। साथ ही उन्होंने चुनाव के मद्देनजर दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आ रहे भाजपा नेताओं को ‘पर्यटक’ बताया, जिन्हें यहां की विरासत और का ज्ञान नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद और पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर काकोली घोष दस्तीदार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘‘लोगों की हत्या करके, दंगे भड़का कर और लोगों में फूट डालकर’’ सत्ता पाना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास बहुत नकदी है। उन्होंने एक बड़ी इमारत में कुछ युवाओं को एक के बाद एक फर्जी खबरें गढ़ने में लगा रखा है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि इन ‘पर्यटकों’ को पश्चिम बंगाल की विरासत और परंपराओं का ज्ञान नहीं है, वे रबीन्द्र नाथ ठाकुर जैसी हस्तियों की कुर्सी पर बैठते हैं और नोबेल पुरस्कार विजेता से ऊपर अपनी तस्वीरें रखते हैं। दिसंबर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शांति निकेतन के पास बोलपुर यात्रा से पहले वहां पोस्टर लगाए गए थे जिनमें उनकी तस्वीर कवि की तस्वीर के ऊपर लगायी गई थी। इन होर्डिंग, पोस्टरों को लेकर बहुत हंगामा हुआ था, बाद में उन्हें हटा लिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने राजभवन जाकर राज्यपाल धनखड़ से की मुलाकात, जानिए इसका महत्व 

दस्तीदार ने कहा, ‘‘ठाकुर ने ‘आमार सोनार बांग्ला’ गीत लिखा है। भाजपा भी सोनार बांग्ला का वादा कर रही है। लेकिन ये लोग बंगाली शब्दों का गलत उच्चारण कर उन्हें खराब कर रहे हैं और राज्य तथा उसके लोगों का अपमान कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें के लिए हजारों बंगालियों द्वारा किए गए बलिदान का ज्ञान नहीं है। उन्हें सिर्फ विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ना और ठाकुर द्वारा इस्तेमाल की गई कुर्सी पर बैठना आता है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें