भाजपा का दावा, मध्य प्रदेश में 19 गैर भाजपा विधायकों ने मुर्मू को दिया वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल के 19 विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। मुर्मू (64) ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एक तरफा मुकाबले में हराकर भाजपा के पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर एक इतिहास रचा। उन्होंने मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत हासिल कर सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हुआ था। 

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, मंत्री पद के लिए 90 करोड़ की डिमांड, 18 करोड़ एडवांस, क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को पकड़ा


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में 19 विधायकों (गैर भाजपा विधायकों) ने अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार बहन द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। इसने पूर्व मुख्यमंत्रियों --कमलनाथ और दिग्विजय सिंह (कांग्रेस के) के आदिवासी विरोधी चेहरे का पर्दाफाश किया है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘ मैं उन सभी 19 विधायकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी को चुनने में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए इस ऐतिहासिक फैसले में क्रॉस वोटिंग की।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर शुरू हुई राजनीति, कांग्रेस ने किया कटाक्ष, भाजपा का पलटवार- वे 'हर घर अफजल' की बात करते हैं


मध्य प्रदेश के 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 127 और कांग्रेस के 96 विधायक हैं। इसके अलावा बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। मुर्मू भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार थी। बसपा और सपा ने औपचारिक तौर पर मुर्मू को अपना समर्थन दिया था। गुप्त मतदान के माध्यम से होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक दल अपने विधायकों एवं सांसदों को व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!