पुणे सीट से भाजपा-कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

 पुणे। कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पुणे लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद का टिकट काट दिया है जबकि कांग्रेस ने भी 2014 के चेहरे को बदल दिया है जिससे यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है और चुनाव प्रचार में स्थानीय मुद्दे हावी हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनावी मैदान में उतरीं उर्मिला मातोंडकर, उत्तरी मुंबई सीट से लड़ेंगी चुनाव

बापट, कसबा पेठ से पांच बार विधायक रह चुके हैं। यह विधानसभा क्षेत्र पुणे लोकसभा के अंतर्गत आता है । इस लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की छह सीटे हैं। इनमें कसबा पेठ, शिवाजीनगर, कोठरूड, पुणे छावनी, पार्वती एवं वडगांव शेरी शामिल हैं । लोकसभा चुनाव में 2014 में यहां से भाजपा की जीत के बाद पार्टी ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव उसी साल बाद में कराये गए थे।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने पवार पर निशाना साधा तो NCP ने आडवाणी का पर मारा ताना

2017 में भाजपा ने एक बार फिर पुणे नगर निगम चुनाव में राकांपा कांग्रेस को झटका देते हुए जीत दर्ज की। तीन चुनावों में जीत के बाद पार्टी का नारा यहां ‘शत प्रतिशत भाजपा’ बन गयी है । महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी में यह वास्तविकता है। उम्मीदवार बदलने के बावजूद भाजपा इस सीट पर बड़े अंतर से जीत के प्रति आश्वस्त है। पुणे लोकसभा सीट पर 1980 के बाद भाजपा यहां केवल तीन बार जीत दर्ज कर सकी है । 1991 में अन्ना जोशी, 1999 में प्रदीप रावत और 2014 में शिरोले ऐसे भाजपा नेता थे जिन्होंने यहां से लोकसभा में जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप