चुनावी मैदान में उतरीं उर्मिला मातोंडकर, उत्तरी मुंबई सीट से लड़ेंगी चुनाव

urmila-matondkar-contest-election-from-mumbai-north-seat
[email protected] । Mar 29 2019 11:27AM

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

नयी दिल्ली। जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

इसे भी पढ़ें: मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस का प्रभार संभाला, इसे कांटों भरा ताज कहा

उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’, ‘जंगल’ और अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़