बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के लिए भाजपा ने की साजिश : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की पराजय पर कहा है कि भाजपा ने बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के लिए साजिश की है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया,  उप्र विधानसभा आमचुनाव से पहले बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के षडयंत्र के तहत भाजपा ने इस उपचुनाव में पूरी कोशिश की कि सपा को कुछ सीटें मिलें और बसपा को एक भी सीट नहीं मिले। पार्टी के लोग इसे अच्छी तरह समझ रहे हैं। उन्होंने कहा,  बसपा कार्यकर्ता इस षडयंत्र को नाकाम करने के लिए जी-जान से जुटेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर मायावती ने एक अन्य टवीट में कहा,  हरियाणा की जनता भी भाजपा सरकार के कुशासन से दुःखी थी और इनसे मुक्ति चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए जनता में वोटों के बंटने के भय को खूब प्रचारित किया। उन्होंने कहा,  इससे बसपा वोटर तो नहीं डिगे परन्तु अन्य वोटर जरूर भ्रमित हो गए। 

इसे भी पढ़ें: NRCB के आंकड़ो पर बोलीं मायावती, कहा- भारत की छवि को हो सकता है नुकसान

मायावती ने कहा कि इसीलिए बसपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट जीतने में भले ही सफल नहीं हो सकी, लेकिन पार्टी को पिछली बार से ज्यादा वोट मिले हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आयी है। भाजपा और उसकी सहयोगी अपना दल :सोनेलाल: ने आठ और सपा ने तीन सीटें जीती हैं।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant