किसानों के साथ ‘षड्यंत्र’ कर रही भाजपा, आजादी ‘खतरे’ में : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ षड्यंत्र कर रही है। यादव ने ट्विटर पर गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र भी जारी किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है, आज हमारे देश में संविधान, गणतंत्र-लोकतंत्र, आजादी, सब खतरे में है। सपा अध्‍यक्ष ने सोमवार को ट्वीट किया, गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड रोकने के लिए ट्रैक्टरों को पंपों पर डीजल नहीं दिए जाने के निर्देश की खबर मिली है। भाजपा, किसान के खिलाफ निम्न कोटि का षड्यंत्र कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में 18वीं बर नजर आएगा 61 कैवेलरी रेजिमेंट का खास घोड़ा ‘रियो’

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पत्र में आगे लिखा है, हमारा प्रेरणा वाक्‍य है ‘विकास सच्‍चा और काम अच्‍छा एवं शांति और सौहार्द हमारा मूलमंत्र है। हम सब जानते हैं कि एकता के बिना शांति नहीं होती और शांति के बिना विकास नहीं होता, इसलिए आइए हम सब हर बह‍कावे-भटकावे से बचकर एकजुट होकर आगे बढ़ें और अमन-चैन के लिए हर संभव कोशिश करें। सपा की जनहितकारी नीतियों से जुड़ने की अपील के साथ यादव ने कहा कि एक नये उत्‍तर प्रदेश के निर्माण के लिए नया संकल्‍प धारण कीजिए।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो