'बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू', Akhilesh Yadav बोले- उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीतेगी इंडिया गठबंधन

By अंकित सिंह | May 15, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश और मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा, 'बीजेपी के ताकतवर लोग हमारे लोगों को पर्चा भरने से रोक रहे हैं। वे चुनाव एजेंटों को डरा रहे हैं। हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार बुर्का उठाए नजर आ रही हैं। ऐसे में डरा-धमका कर चुनाव कराया जा रहा है। हम मजबूती से लड़ रहे हैं। गठबंधन आगे है और बीजेपी पीछे है। हमने देश को बहुत कुछ दिया है। 

इसे भी पढ़ें: चीन से वापस लेंगे जमीन, देशभर में 200 यूनिट बिजली फ्री, कुरूक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल का मेगा रोड शो, दी कौन सी 10 गारंटी

अखिलेश ने कहा कि ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, संविधान, न्याय जो हमारे लिए है सबको खत्म करना चाहते हैं, हर इस्टीट्यूशन को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है, नौकरी न देने से नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गय़ा। किसान नौजवान, व्यापारी बीजेपी की पुरानी कहानी सुन सुन के थक चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी को खंड खंड कर देंगे, INDIA गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है औऱ क्यूटो में लड़ाई में है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प