Maharashtra: संजय राउत पर भाजपा का पलटवार, उद्धव पर निशाना साधते हुए नितेश राणे बोले- उनसे बड़ा कोई गद्दार नहीं

By अंकित सिंह | Jun 20, 2023

अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस को लेकर महाराष्ट्र में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को "विश्व गद्दार दिवस" ​​​​घोषित करने का अनुरोध किया। राउत का अनुरोध महाराष्ट्र में जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा सामना की गई राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में आया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखते हुए, राउत ने भाजपा पर शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने वाले 40 विधायकों को भड़काने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से हाथ मिलाकर बाल ठाकरे की विचारधारा को छोड़ा : शिंदे

राउत ने क्या कहा था

संजय राउत ने अपने पत्र में कहा कि 20 जून को, हमारी शिवसेना के 40 विधायकों के एक बड़े समूह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा उकसाए जाने के बाद हमें छोड़ दिया। कहा जाता है कि उनमें से प्रत्येक को 50-50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भगवा पार्टी ने महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंन आरोप लगाया कि भाजपा ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाए। जिन 40 विधायकों ने हमें चाकू मारा, उनका नेतृत्व एक प्रमुख विधायक एकनाथ शिंदे (जो अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं) कर रहे थे। उनके साथ एमवीए सरकार को समर्थन देने वाले 10 और निर्दलीय भी चले गए। 

प्रमुख खबरें

Congress के रुख से अलग शशि थरूर बोले, जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य, पार्टी में मचा घमासान

NEET-UG Re-Exam पर NTA के DG का बड़ा दावा, बोले- बिना किसी गलती के संपन्न हुई परीक्षा

Pakistan-Qatar की मध्यस्थता का बड़ा असर, America-Iran में Peace Deal का 60 दिन का Roadmap तैयार

चुप रहो, बेकार लोग..., आखिर क्यों अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे