केजरीवाल के आरोपों पर BJP का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी बोले- अब 'जेल रिटर्न क्लब' में शामिल हो गए दिल्ली के CM

By अंकित सिंह | May 11, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर एक राष्ट्र एक नेता के विचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। तिहाड़ से निकलने के बाद नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए हैं और जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा, केजरीवाल आखिरकार लालू प्रसाद यादव, जयललिता और शिभू सोरेन की तरह 'जेल रिटर्न क्लब' का हिस्सा बन गये हैं। 

इसे भी पढ़ें: AAP मुख्यालय से बोले CM केजरीवाल, हमारे ऊपर बजरंग बली की कृपा, तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं

सुधांशु त्रिवेदी ने साफ तौर पर कहा कि अब समय आ गया है कि परखे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्रवादी सरकार लाई जाए। उन्होंने कहा कि हम एक बात कहना चाहेंगे कि ये उनकी शराब का असर था या वो जिस जगह पर गए थे। उनके मुंह से एक बात सही निकली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और उसके बाद अमुक को प्रधानमंत्री बनाया जायेगा। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज उन्होंने मान लिया है कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कभी-कभी शराब पीने के बाद व्यक्ति का पूरा नियंत्रण नहीं रहता तो सही बात सामने आ जाती है। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तराधिकार का प्लान भी बताना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी के बाद कौन रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व