भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा कर रही है भाजपा: असदुद्दीन ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

हैदराबाद। ऑल-इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा करने का आरोप लगाया। ओवैसी ने इसके साथ ही भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि उसने मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध घोषित कर दिया है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत की घटनाओं को रोकने की मांग करते हुए कहा कि इससे देश कमजोर हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: पटियाला घटना को लेकर एक्शन में पुलिस, शनिवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, शिवसेना नेता गिरफ्तार

आपकी पार्टी और आपकी सरकार या शासन ने भारतीय मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस देश के सम्मानित नागरिक हैं। हमारा जीवन भी मायने रखता है।’’ बुलडोजर विवाद का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन शहर और सेंधवा में मुसलमानों के घर गिराए गए। उन्होंने कहा, ‘‘मुसलमानों का बहिष्कार करने और उनकी दुकानों से खरीदारी नहीं करने का आह्वान किया जाता है। हाल ही में हरियाणा में खुद को गौ रक्षक कहने वालों ने एक बुजुर्ग की दाढ़ी पकड़ ली और उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इसी तरह, एक अन्य व्यक्ति को यह आरोप लगाते हुए कि उसके घर से ले जाया गया उसने एक गाय का वध किया है और उसे भी पीटा गया।’’ अपने संबोधन के दौरान भावुक हुए ओवैसी ने मुसलमानों से कहा कि वे उम्मीद और हिम्मत नहीं हारें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह