चंद्रबाबू नायडू का BJP पर आरोप, कहा- देश के मंदिरों में पैदा कर रही कलह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

अमरावती। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सबरीमला मंदिर में रजस्वला महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर केरल में कायम तनाव का हवाला देते हुए शनिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पूरे देश में मंदिरों में ‘कलह’ पैदा कर रही है। भाजपा विरोधी पार्टियों की विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता आए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने टेलीकांफ्रेंस के जरिए तेदेपा नेताओं को संबोधित किया और उनसे कहा कि वे लोगों को भाजपा की ‘‘जहरीली राजनीति’’ के बारे में बताएं। तेदेपा की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई।

उन्होंने तेदेपा के हर कार्यकर्ता से कहा कि वे चलता-फिरता मीडिया (मोबाइल मीडिया) बनें और घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाएं। नायडू ने तेदेपा के नेताओं से कहा कि भाजपा मंदिरों में कलह पैदा कर रही हैं। वह सबरीमला में तनाव भड़का रही है। वह राम मंदिर का मुद्दा फिर से उठा रही है। हमें इसके खिलाफ सावधान रहना होगा। प्रेस रिलीज में नायडू के हवाले से कहा गया, जहरीली राजनीति करके भाजपा लोकतंत्र का मजाक बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश से विशेष व्यवहार करने का भाजपा का दावा हास्यास्पद है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के