भाजपा ने सामूहिक दुर्गा पूजा के लिए 1.1 लाख रुपये के अनुदान पर ममता की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सामूहिक दुर्गा पूजा के लिए 1.1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान देने की घोषणा को लेकर उनकी आलोचना की तथा उन (ममता बनर्जी) पर धर्म की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया।

भाजपा की राज्य इकाई की महासचिव अग्निमित्र पॉल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विकास की अनदेखी कर रही है और सिर्फ खैरात बांट रही है।

आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पॉल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मंदिर बनाना और पूजा के लिए अनुदान देना भर नहीं हो सकता। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि सरकार अपनी प्राथमिकताएं बदल रही है। सड़कें बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय ममता बनर्जी धर्म की राजनीति करने में व्यस्त हैं।’’

उन्होंने कहा कि अब अन्य समुदायों के लोग भी सरकार से मांग करेंगे कि दीघा के जगन्नाथ मंदिर की तरह उनके पूजा स्थलों का भी निर्माण कराया जाए। फैशन डिजाइनर से नेता बनीं पॉल ने कहा कि भाजपा शिक्षा क्षेत्र के विकास, रोजगार उपलब्ध कराने और हर भारतीय नागरिक के उत्थान के पक्ष में है चाहे उनका धर्म कुछ भी हो।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित