महाराष्ट्र में बीजेपी 100 पार, शिवसेना ने फिर छेड़ा सीएम राग

By अभिनय आकाश | Oct 24, 2019

महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रूझानों में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन क्लीन स्वीप करती दिख रही हैं। दोनों दलों के पार्टी कार्यालय में जश्न का दौर भी शुरू हो गया है। आतिशबाजी के साथ ही मिठाइयां बांटी जा रही हैं। रूझान में बीजेपी नीत राजग गठबंधन को 179 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

वहीं काग्रेस-एनसीपी सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में भारी बहुमत की ओर बढ़ते राजग में सत्ता को लेकर एक बार फिर दावों का दौर देखने को मिला है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर से सीएम राग अलापा है। राउत ने कहा है कि हम साथ में फिर से सत्ता में आएंगे। हमें हराना नामुमकिन है। हम आदित्य ठाकरे को सूबे का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। राउत ने साथ ही कहा कि हम बीजेपी के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं इसमें कोई सवाल ही नहीं उठता। 

प्रमुख खबरें

UNSC में बोला भारत, सुरक्षित Maritime Routes से ही टलेगा वैश्विक खाद्य संकट

Filmmaker Kuku Kohli का 77 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, दिल का दौरा पड़ने से ली अंतिम सांस

Jauhar University मामले की सुनवाई 10 सितंबर को, मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट सुनेगी अपील

India-China Relations | LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध, अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत