EC से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, महाराष्ट्र और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को अवैध घोषित करने की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 10, 2022

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज है। देश में कुल 57 सीटें खाली हुई थी जिनमें से 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए थे। लेकिन 16 सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही थी। जिन राज्यों में वोटिंग हो रही थी उनमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है। इन सबके बीच इन राज्यों में राजनीतिक हलचल भी खूब रही। आज इन चारों राज्यों में वोटिंग हुई। वोटिंग को लेकर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का वो दिलचस्प मुकाबला, जब अहमद पटेल के सामने अमित शाह ने लगाई फिल्डिंग, फिर EC ने किया अनुच्छेद 324 का प्रयोग

इसको लेकर महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आ गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग से अनुमति की आवश्यकता है। इसी के बाद मतगणना शुरु की जाएगी। खबर के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग की फुटेज से संबंधित हिस्सा मांगा है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन का भी एक ट्वीट सामने आया है। अजय माकन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे में हारने के डर से भाजपा ने वोटों की गिनती को रोकने के लिए घटिया राजनीति का सहारा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या भारत में आज भी लोकतंत्र जिंदा है? 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन