Delhi में BJP की मांग, वायु एवं जल प्रदूषण दोनों पर एक उच्च स्तरीय सर्व दलिय बैठक बुलायें LG

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 14, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से अपील की है कि वह वायु एवं जल प्रदूषण दोनों पर एक उच्च स्तरीय सर्व दलिय बैठक बुलायें क्योंकि दिल्ली सरकार प्रदूषण विरोधी कदम उठाने पर बिल्कुल भी गम्भीर नही है और दिल्ली वालों के स्वास्थ हित में उपराज्यपाल महोदय का हस्ताक्षेप जरूरी हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अगले तीन हफ्ते में दिवाली एवं छठ के दो बड़े त्योहार सामने हैं पर आतिशी मार्लेना सरकार बेपरवाह है अतः अब उपराज्यपाल महोदय का हस्ताक्षेप आवश्यक है। 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा हे की दिल्ली वाले मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना से जानना चाहते हैं उनकी सरकार ने पराली जलना रोकने को लेकर अपनी ही पार्टी की पंजाब की सरकार के साथ क्या कार्य योजना बनाई है। सचदेवा ने कहा है की केन्द्र सरकार ने पंजाब सकार को गत तीन साल में हजारों खेत सफाई मशीनों के आलावा पराली खरीदने के लिए फंड भी दिया है पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इनका वितरण कर पराली जलने से रोकने का कोई ठोस उपाय नही करती। खेदपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल जब मुख्य मंत्री थे तब भी और आज भी केवल राजनीतिक प्रपंचों में लगे रहते हैं उन्हे दिल्ली एवं पंजाब के लोगों के स्वास्थ की कोई परवाह नही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए जल्द बैठकें करेगी भाजपा: Ravindra Raina

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की इसी तरह दिल्ली में यमुना का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है और मार्लेना सरकार लापरवाही से आंख मूंदे बैठी है। सचदेवा ने कहा है की यमुना नदी जब हरियाणा से पल्ला, दिल्ली में प्रवेश करती है तो इसका सामान्य फयूकल केलिफोरम स्तर 12000 होता है और जब तक यह ओखला के पास दिल्ली छोड़ती है यह बढ़कर 96000 हो जाए है। दिल्ली में 27 बिना उपचार के नाले यमुना में गिरते हैं जो उसके जल को जहर बना देते हैं और फयूकल कोलीफोरम स्तर आठ गुणा बढ़ा देते हैं। सचदेवा ने उपराज्यपाल महोदय से मांग की है कि छठ की तैयारी के लिए वह तुरंत हस्ताक्षेप करें और वरिष्ठ अधिकारियों की विधानसभा अनुसार टीमों गठन करें और इस वर्ष यमुना किनारे भी छठ घाट बनाये जायें।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी