Kerala : BJP ने की वायनाड में सुल्तान बाथेरी का नाम बदलकर गणपतिवट्टोम करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

कोझिकोड। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सुल्तान बाथेरी शहर का नाम बदला जाना चाहिए क्योंकि दो दशक पहले केरल के मालाबार में मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान के आक्रमण से पहले इसका नाम गणपतिवट्टोम था। सुल्तान बाथेरी शहर वायनाड लोकसभा क्षेत्र में आता है और इसका नाम टीपू सुल्तान के नाम पर पड़ा है। यह मुद्दा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने उठाया। 

इसे भी पढ़ें: हम CAA, NRC और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे : Mamata Banerjee

भाजपा नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान टीपू सुल्तान के मालाबार पर आक्रमण का जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और एलडीएफ इसे सुल्तान बाथेरी के रूप में ही संदर्भित करना पसंद करते हैं। सुरेंद्रन ने कहा,‘‘केरल में किसी जगह का नाम आक्रमणकारी के नाम पर क्यों रखा जाना चाहिए?’’ केरल के पर्यटन विभाग का कहना है कि सुल्तान बाथेरी को पहले गणपतिवट्टोम के नाम से जाना जाता था।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव