महिला CM होने के बावजूद.., Kolkata Rape Case को लेकर भाजपा ने मांगा ममता बनर्जी से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 30, 2025

कोलकाता में कानून की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ऐसे मामलों में लगातार आरोपियों को बचाने का प्रयास करती है। साथ ही भाजपा ने सरकार पर महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "आजकल महिलाओं के खिलाफ़ हो रहे अत्याचारों का पर्याय बन गई है टीएमसी। टीएमसी विधायक जो यह बयान देते हैं कि जब कॉलेज बंद था तो पीड़िता क्यों गई और अगर किसी दोस्त ने ऐसा किया तो पार्टी क्या कर सकती है, उन्हें यह सोचना चाहिए कि अगर उनके परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा कुछ हुआ और दूसरे लोग इस तरह के बयान दें तो उन्हें कैसा लगेगा।"

इसे भी पढ़ें: AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर Arvind Kejriwal ने साधा निशाना

भाजपा की चार सदस्यीय जांच समिति कोलकाता पहुंचेगी। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज हमारी पार्टी की चार सदस्यीय टीम कोलकाता आ रही है। हम उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे और लालबाजार सीपी ऑफिस ले जाएंगे। हम सीपी से मिलना चाहते हैं। हमने मुख्य सचिव को भी ईमेल भेजा है, हम उनसे भी मिलना चाहते हैं। उसके बाद हम दक्षिण कोलकाता के लॉ कॉलेज पहुंचेंगे, जहां यह घटना हुई थी। यह सब हो जाने के बाद हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे...हमें उम्मीद है कि सीएम ममता बनर्जी हमारे साथ ठीक से पेश आएंगी क्योंकि हम आंदोलन नहीं करने जा रहे हैं, हम सिर्फ घटना के बारे में पूछताछ करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित