शिवसेना से मुंबई छीनने के लिये भाजपा ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने बाल ठाकरे की शिवसेना से मुंबई को छीनने के लिए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया है। शिंदे की बगावत के बाद 29 जून को मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उन्हें शिवसेना नेता के पद से हटाते हुए उनपर “पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने” का आरोप लगाया। शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राउत ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे ने कल स्पष्ट किया कि शिंदे शिवसेना से नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर हत्याकांड: कांग्रेस ने मुख्य आरोपी पर लगाया भाजपा सदस्य होने का आरोप

धनशोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए राउत ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि वह उनके द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “ईडी ने मुझसे 10 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। मैंने उनसे कहा कि अगर और जानकारी की आवश्यकता है, तो मैं दूंगा। डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सच्चाई मेरे साथ है।” संसद सदस्य के रूप में, यह मेरा कर्तव्य था कि यदि जांच एजेंसी को किसी जानकारी की आवश्यकता होती है तो मैं उसके सामने पेश होकर उसे उपलब्ध कराऊं। उन्होंने कहा, जिस मामले की वे जांच कर रहे हैं, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। ईडी ने मुंबई की एक ‘चॉल’ के पुन: विकास और राउत की पत्नी तथा दोस्तों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए राज्यसभा सदस्य को तलब किया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी