भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

By दिनेश शुक्ल | Sep 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव को गुरूवार को भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां बेहतर है। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। हमारे कार्यक्रम और चुनावी तैयारियां बूथ से भी निचले स्तर तक सक्रियता से काम करें, इसके लिए हम विशेष कार्ययोजना के साथ जुट जाएं। विधानसभा स्तर पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के प्रवास भी शुरू हो रहे है। जिसकी तैयारियों में हमें जुटना है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी मार्गदर्शन दिया।

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी के मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी करेगें शंखनाद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समिति के संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी तैयारियों को लेकर आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, श्रीमती कविता पाटीदार, सहित राजेन्द्र सिंह राजपूत, शैलेन्द्र शर्मा, रविन्द्र यति, डॉ. हितेश वाजपेयी, मनोरंजन मिश्रा, विकास विरानी, नरेन्द्र पटेल, प्रदीप त्रिपाठी, राजेन्द्र जी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter