संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- CBI-ED का प्रयोग कर विधायक तोड़ने की कोशिश हुई विफल

By अनुराग गुप्ता | Aug 22, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच में वाकयुद्ध चल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारद स्टिंग ऑपरेशन के दौरान भाजपा ने मुकुल रॉय के भ्रष्टाचार को खोलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि नारद स्टिंग ऑपरेशन में मुकुल रॉय के साथ शामिल सभी लोग भाजपा में शामिल हो गए। शारदा घोटाला और नारद स्टिंग ऑपरेशन खत्म हो गया।

उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए और उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके अलावा संजय सिंह ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की बात कही। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस पूरे चुनाव के दौरान अजित पवार के लिए कहते थे पवार साहब चक्की पीसिंग पीसिंग... उनका बहुत बड़ा घोटाला है लेकिन सुबह-सुबह साढ़े छह बजे चोरी-चोरी चुपके-चुपके फिल्म की तरह गए और शपथ लेकर आ गए। नारायण राणे के खिलाफ जमीन घोटाले का मामला चल रहा था, भाजपा ने उनको अपने साथ लाया, उनकी पार्टी का विलय करा लिया फिर उन्हें राज्यसभा लाए और इसके बाद केंद्रीय मंत्री बना दिया।

संजय सिंह ने कहा कि टेलीकॉम घोटाले को लेकर भाजपा ने 30 दिन तक संसद चलने नहीं दी थी। ये है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा... सुखराम जी के टेलीकॉम घोटाले को लेकर संसद नहीं चलने दी लेकिन उसी सुखराम को हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ आने के बाद ईडी-सीबीआई की जांच बंद हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात दौरे पर केजरीवाल और सिसोदिया, महंगाई और बेराज़गारी को लेकर सरकार पर साधा निशाना 

इसी बीच उन्होंने कहा कि भाजपा मनीष सिसोदिया को अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे थे और कह रहे थे कि आज जाओ हमारे साथ, गिरा दो दिल्ली सरकार, हम तुम्हारे ईडी और सीबीआई के केस समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीबीआई-ईडी का प्रयोग कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा में विधायक तोड़कर सरकार बनाई। दिल्ली में भाजपा का वो प्रयोग पूरी तरह से फेल हो गया! भाजपा ने मनीष सिसोदिया से कहा- साथ आओ तो आपके केस ख़त्म। मनीष जी का जवाब- हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं। भागेंगे नहीं, लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी