यूपी में मुस्लिम मतदाताओं पर भाजपा की नजर, इस रणनीति के तहत बढ़ रही है आगे

By अंकित सिंह | Aug 18, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि इस बार भाजपा पूरी तरह से अल्पसंख्यकों को एकजुट करने की कोशिश में है। इसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक खास रणनीति बनाई है। अगर यह रणनीति अमल में आती है तो उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा सीट पर भाजपा को कम से कम 5000 मुस्लिम वोट मिल सकते हैं। अब यह बात भी जान लीजिए कि उत्तर प्रदेश में हर विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता हैं। कहीं यह 60% तक है तो कहीं बिल्कुल कम लेकिन मान के चलना होगा कि उत्तर प्रदेश के हर सीट पर 1000 से 20000 वोटर को उपलब्ध है

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश की प्रमुख खबरें: शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य सहकारी परिषद की बैठक

जमाल सिद्दीकी के मुताबिक कार्यकर्ताओं को इसके लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। उनके आसपास के 20 घरों में ही जाना होगा और 100 वोट सुनिश्चित करने होंगे। इसमें उनके काफी रिश्तेदार भी आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने आकलन किया है कि ऐसे कई सीट है जहां भाजपा 5000 से कम वोटों से हारी है। ऐसे में अगर यह वोट हम अपने पाले में करने में कामयाब होते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी बात होगी। हालांकि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं बनाए गए थे लेकिन इस बार मुस्लिम उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई

Pramod Mahajan Birth Anniversary: BJP के मास्टर रणनीतिकार और संकटमोचक थे प्रमोद महाजन, जानिए रोचक बातें