Madhuban Assembly Seat: मधुबन सीट पर BJP के सामने दबदबा बनाए रखने की चुनौती, ऐसा रहा सियासी समीकरण

By Ananya Mishra | Nov 10, 2025

बिहार की मधुबन विधानभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पूर्वी चंपारण जिले की यह एक प्रतिष्ठापूर्ण सीट है। यह सीट शिवहर लोकसभा सीट के तहत आती है। सामान्य वर्ग की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल में सीधा मुकाबला है। हालांकि साल 1957 के बाद से मधुबन सीट बिहार में कई बड़े बदलावों की गवाह रही है। मधुबन बिहार के गंगा मैदान का एक हिस्सा है, जोकि अपनी कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और उपजाऊ भूमि के लिए मशहूर है। बिहार की मधुबन सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: Motihari Assembly Seat: क्या मोतिहारी सीट में बरकरार रहेगा BJP के जीत का सिलसिला, ऐसा रहा चुनावी इतिहास

पिछले चुनावों का इतिहास

साल 2005 के बाद से इस विधानसभा सीट का सियासी रुख बदल गया है। यह एनडीए गठबंधन का एक मजबूत किला बन गई है। जेडीयू ने साल 2005 और 2010 में यहां से जीत हासिल की थी। फिर साल 2015 और 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट को अपने नाम किया। लगातार दो बार जीत मिलने के साथ ही यहां पर बीजेपी की पैठ मजबूत हो गई है।

मधुबन विधानसभा सीट पर यादव, किसान, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक मतदाताओं की तादात ज्यादा है। बिहार में कुल वोटरों की संख्या करीब 7.43 करोड़ है। जिनमें से करीब 3.92 करोड़ पुरुष मतदाता और 3.50 महिला मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 14 लाख के आसपास है।

प्रमुख खबरें

Kerala के 12 जिलों के 38 स्थानीय निकाय वार्ड में Bypolls के लिए वोटिंग जारी

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान