गोवा में भाजपा 24 घंटे बिजली देने में रही नाकाम, सरकार बनी तो हम दिल्ली की तरह देंगे मुफ्त: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि गोवा के ऊर्जा मंत्री राज्य में लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने में अपनी पार्टी की सरकार की नाकामी स्वीकार कर चुके हैं लेकिन ‘आप’ अगर वहां सत्ता में आती है तो वह राज्य को ‘मुफ्त और निर्बाध’ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। केजरीवाल की यह टिप्पणी दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन और गोवा के उनके समकक्ष नीलेश कैब्राल के बीच सोमवार को राज्य की बिजली के मुद्दे पर हुई बहस के बाद आई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के साथ मास्टर प्लान 2041 के मसौदे पर चर्चा की 

केजरीवाल ने 14 जुलाई को अपने गोवा दौरे में कहा था कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है तो सरकार प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराएगी। गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में प्रस्तावित हैं। वर्ष 2017 में गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी थी।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल