राहुल की टिप्पणियों में निहित गूढ़ बातों को भाजपा नहीं समझ सकी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के दौरान राहुल की ओर से की गईं टिप्पणियों में निहित गूढ़ बातों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं समझ सकी। कांग्रेस ने कहा कि राहुल ने उत्पादन व्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए सरकार नियंत्रित चीन की कॉर्पोरेशन प्रणाली और भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्रों की तत्काल जरूरत के बीच के अहम अंतर को परिभाषित किया था। विपक्षी दल की यह प्रतिक्रिया भाजपा की ओर से राहुल पर लगाए गए आरोप के बाद आई। भाजपा ने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशी सरजमीं पर चीन की तारीफ करके भारत की छवि को धूमिल किया।

उनकी इस टिप्पणी से कांग्रेस और भाजपा में तनातनी हो गई। भाजपा ने राहुल पर भारत को बदनाम करने का अरोप लगाते हुए पूछा था कि क्या गांधी देश को नीचा दिखाने के लिए एक एजेंसी के वेतनभोगी एजेंट की तरह काम कर रहे थे। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विदेशों में आंतरिक राजनीति के मुद्दों को उठाने के कई उदाहरणों का हवाला दिया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के बयान या तो अज्ञानता की उपज हैं या फिर यह ‘पूरी तरह सुनियोजित राजनीति’ है, लेकिन दोनों का ही लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। अमेरिका और भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में हाल के सालों में विनिर्माण में आई गिरावट पर उत्पादन के चीन में स्थानांतरित होने का का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा था कि इस स्थानांतरण ने भारी असमानता और आक्रोश पैदा किया है जिस पर तुरंत ध्यान देने और वार्ता करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।