राजीब बनर्जी को निकालने के लिए भाजपा ने बनाई अनुशासन समिति! दावे को भगवा पार्टी ने किया खारिज

By अंकित सिंह | Aug 09, 2021

कुछ दिन पहले एक समाचार एजेंसी ने दावा किया था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में बागी नेता राजीब बनर्जी को पार्टी से निकालने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया है। हालांकि, पार्टी की ओर से इसे खारिज किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि समाचार एजेंसी द्वारा 8 अगस्त को किया गया यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। इस तरह की किसी भी समिति में इस मामले में बैठक या चर्चाएं नहीं की है। हाल में यह दावा किया जा रहा था कि राजीब बनर्जी को पार्टी से निकालने के अलावा भाजपा के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हाल में ही राजीब बैनर्जी ने बागी नेताओं के साथ टीएमसी के अभिषेक बनर्जी से कोलकाता कार्यालय में मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव से पहले राजीब बैनर्जी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से वह मैदान में उतरे लेकिन चुनाव हार गए। इसके बाद से लगातार वह भाजपा दूरी बनाने लगे। कई मौके पर उन्होंने पार्टी के खिलाफ वक्तव्य भी दिए। 

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द