भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, गोरखपुर क्षेत्र के 286 मंडल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

गोरखपुर। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया। इसी क्रम में बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय भी स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया समेत पदाधिकारियो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी नेताओं ने सुना। 

इसे भी पढ़ें: हावड़ा की रैली में बोले PM मोदी, ममता 'दीदी' के 10 साल के विश्वासघात का जनता देगी जवाब 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। उन्होंने वंशवाद और परिवारवाद पर चोट करते हुए कहा की भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपना व्यवहार सरल रखने और सेवा कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह कार्यालय प्रभारी पंकज जायसवाल, पवन चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस हर बूथ पर समारोह पूर्वक मनाया गया है। यहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मेधावी छात्र सम्मानित किए गए। इस तरह का कार्यक्रम गोरखपुर क्षेत्र में कुल 286 मंडल और करीब 21000 बूथों पर संपन्न हुआ। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का ध्येय कभी सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि भारत को विश्वगुरु बनाने का रहा 

हर बूथ के अध्यक्ष के अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी के नेताओ ने भी अपने आवास पर झंडा लगाकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा