भाजपा ने जयंत मलैया को दिया कारण बताओ नोटिस, सिद्धार्थ मलैया सहित पांच पर निलंबन की कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन सक्रिय हुआ है। शुक्रवार को दमोह विधानसभा उप चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने दमोह जिले के अपने पांच मंडल अध्यक्षों और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सिद्धार्थ मलैया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में कपड़ा बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी गई

वही पूर्व मंत्री व दमोह विधानसभा के पूर्व विधायक जयंत मलैया को भी संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार यह कार्यवाही की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्यवाही में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि 02 मई को पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव  परिणामों के साथ ही दमोह उप चुनाव के भी परिणाम आए थे जिसमें भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने लगभग 17 हजार मतों से हराया था। करारी  हार के बाद भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने सीधे तौर पर जयंत मलैया व उनके पुत्र सिद्वार्थ मलैया पर सीधे तौर पर आरोप लगाया था। जिसके बाद शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आदेश पर पार्टी ने दमोह विधानसभा में करारी हार के बाद यह निर्णय लिया है। 

प्रमुख खबरें

Iran में तबाही के बीच बगदाद से लेबनान तक तेज हुए मिसाइल और ड्रोन हमले, Tehran बोला- दुश्मनों के लिए Hormuz बंद

WeWork India IPO को Supreme Court से मिली क्लीन चिट, याचिकाकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Sansad Diary: Lok Sabha में शांत हुआ हंगामा, Rajya Sabha में TMC का Walkout, LPG पर तीखी बहस

Delhi Blast Case: आतंकी Zameer और Tufail को NIA कोर्ट ने भेजा जेल, खुलेंगे कई बड़े राज?