गोरखपुर में भाजपा की बैठक, संगठन महामंत्री ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक सोमवार को गोरखपुर क्लब में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराया। कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रथम वेब में पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर सेवा कार्य किया। कोरोना के दूसरे वेब में भय का माहौल होने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने करीब एक हजार स्वास्थ्य केंद्रों की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कहर से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। भाजपा ने भी सेवा ही संगठन के मंत्र को चरितार्थ करते हुए इस संकट से निपटने के लिए कई कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इसके तहत सांसद, विधायक, आयोग और निगमों के अध्यक्ष और सक्षम भाजपा नेता सीएचसी और पीएचसी को गोद लेकर इसकी सेहत सुधरेंगे इस कार्य में उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग लेने की योजना है। इसके तहत सीएचसी और पीएचसी की रंगाई पुताई से लेकर यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य में यह ध्यान रखना है की गोद उसी सीएचसी और पीएचसी को लेना है, जहां चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड इफेक्ट वाले लोगों के लिए पार्टी स्तर उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे, इसका प्रयास होगा। इसके तहत पोस्ट कोविड सेंटर, मेडिकल हेल्प लाइन, योग शिविर और डॉक्टरों की टीम के माध्यम से पोस्ट कोविड प्रभावित लोगों की सेवा की जाएगी। बंसल ने वैक्सिनेशन कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को सर्विस प्रोवाइडर, सब्जी, फल, दूध और विशेषकर शमशान घाट पर काम करने वालों के बीच जाकर उनको वैक्सीन लगवाना चाहिए। इसके अलावा जहां इसके लिए सेंटर बना हैं वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिले और मंडल स्तर पर एक टीम बनेगी जो प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा हमारे प्रयास से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता के जुबान पर है। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच

Census से टकराव टालने के लिए BJP का दांव! UP, Goa समेत 4 राज्यों में Early Elections संभव?

Love Horoscope For 16 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 16 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन