वोटिंग से पहले हरियाणा में भाजपा को मिली मजबूती, दो बड़े जाट चेहरे पार्टी में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है। दो बड़े जाट चेहरे, देवेंदर सिंह बबली और सुनील सांगवान, सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बागी बबली जहां मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में पूर्व मंत्री हैं, वहीं सांगवान ने जेल अधीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। सांगवान राज्य सरकार में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। उनके क्रमशः टोहाना और चरखी दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana के विधानसभा चुनाव में लगातार 7वीं बार जीत दर्ज करने उतरेंगे शीर्ष बीजेपी नेताओं में शुमार Anil Vij

निर्वाचन आयोग ने पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर मुकर्रर की थी लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार को उसने मतदान की तारीख में बदलाव की घोषणा की। आयोग ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब चार अक्टूबर के बजाय आठ अक्टूबर को होगी। देवेन्द्र बबली ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा की खुलकर मदद की थी और उन्हें उम्मीद थी कि इसके एवज में उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट जरूर मिलेगा। हालांकि, इन उम्मीदों को झटका लगने के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश