मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, देखे कहाँ किसको मिली जीत

By दिनेश शुक्ल | Nov 11, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों ने जहाँ कांग्रेस को निराश किया तो वही भाजपा की अल्पमत की शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बना दिया। प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। जबकि मंगलवार को आए उप चुनाव की 28 सीटों के परिणाम के भाजपा को 19 सीटे मिलने के बाद 126, और  कांग्रेस को 09 सीटें मिलने के बाद 96 तो वही  बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 की स्थिति रहेगी। वही बीएसपी, सपा और निर्दलीय बीजेपी को समर्थन कर रहे है जिसको मिलाकर 126+8=  134 हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, होगी उप चुनाव में हार की समीक्षा

वही 28 विधानसभा सीटों के उप चुनाव के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे- 

 

मुरैना जिला- 

1. जौरा             बीजेपी, कमलेश जाटव

2. सुमावली    कांग्रेस, अजब सिंह कुशवाह

3. मुरैना          कांग्रेस, राकेश मवई

4. दिमनी        कांग्रेस, रविन्द्र सिंह तोमर

5. अंबाह         बीजेपी, सूबेदार सिंह सिकरवार

भिंड जिला- 

6. मेहगांव       बीजेपी, ओपीएस भदौरिया

7. गोहद        कांग्रेस, मेवाराम जाटव

ग्वालियर जिला-  

8.    ग्वालियर     बीजेपी,  प्रद्युम्न सिंह तोमर

9. ग्वालियर(पूर्व) कांग्रेस, सतीश सिकरवार

10. डबरा        कांग्रेस, सुरेश राजे

दतिया जिला- 

11. भांडेर      बीजेपी, रक्षा संतराम सिनोरिया

शिवपुरी जिला- 

12. करैरा       कांग्रेस, प्रागीलाल जाटव

13. पोहरी      बीजेपी, सुरेश धाकड़

गुना जिला- 

14. बमोरी      बीजेपी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया

अशोकनगर जिला- 

15. मुंगावली,    बीजेपी, बृजेन्द्र सिंह यादव

16. अशोकनगर  बीजेपी, जजपाल सिंह जज्जी

सागर जिला- 

17. सुरखी      बीजेपी, गोविंद सिंह राजपूत

अनूपपुर जिला- 

18. अनूपपुर   बीजेपी, बिसाहूलाल सिंह

रायसेन जिला- 

19. सांची      बीजेपी, प्रभुराम चौधरी

आगर-मालवा जिला- 

20. आगर     कांग्रेस, विपिन वानखेड़े

देवास जिला- 

21. हाटपीपल्या  बीजेपी, मनोज चौधरी

धार जिला- 

22. बदनावर  बीजेपी, राज्यवर्धन सिंह दंतीगाँव

इंदौर जिला- 

23. सांवेर    बीजेपी, तुलसीराम सिलावट

मंदसौर जिला- 

24. सुवासरा   बीजेपी, हरदीप सिंह डंग

छतरपुर जिला- 

25. मलहरा   बीजेपी, प्रद्युम्न सिंह लोधी

बुरहानपुर जिला- 

26. नेपानगर  बीजेपी, सुमित्रा कास्डेकर

खंडवा जिला- 

27. मांधाता  बीजेपी, नारायण पटेल

राजगढ़ जिला- 

28. ब्यावरा  कांग्रेस, रामचंद्र दांगी

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत