मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने फूंका 2023 चुनाव के लिए शंखनाद,कहा- नई पीढ़ी के साथ विपक्ष पर करेंगे हमला

By सुयश भट्ट | Jun 25, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी की नई पीढ़ी अब ज्यादा आक्रामकता के साथ मैदान में उतरने वाली है। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में विपक्ष को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई है। अब बीजेपी की नई पीढ़ी कमलनाथ पर ज्यादा हमलावर होगी और उनके कार्यकाल के दौरान हुए फैसलों पर सवाल उठाएगी। दरअसल 2023 चुनाव में उतरने से पहले बीजेपी नवाचारों के साथ युवा, महिलाओं और किसानों के बीच जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस को हर तरफ से घेरने की तैयारी बीजेपी ने कर ली है। कोरोना में हुई मौतों सहित कई मामलों को लगातार उठाकर बीजेपी सरकार के लिए परेशानी पैदा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को घेरने के लिए बीजेपी ने रणनीति तैयार की है।

इसे भी पढ़ें:3 साल बाद हुई कार्यसमिति बैठक पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, तीन प्रस्ताव हुए पारित 

बता दें कि बीजेपी के पीढ़ी परिवर्तन पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी अगर नए लोगों को मौका देती है तो 15 साल से एक ही सीएम क्यों ? बीजेपी शिवराज को हटाकर नए लोगों को मौका देने की बात करे। आरिफ मसूद ने कहा कि गांधी परिवार जैसा बलिदान बीजेपी का कोई भी शख्स नहीं दे सकता।

प्रमुख खबरें

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

PM Modi ने Semiconductor CEOs के साथ की बैठक, उभरती तकनीकों में भारत को अग्रणी बनाने पर दिया जोर

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue