बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही भाजपा सरकार, मोदी बोले- हमारी प्राथमिकता हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना

By अंकित सिंह | Sep 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर हैं। केरल के कोचिंग में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और दावा किया कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबके प्रयास के मंत्र पर चल रही है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि आजादी का अमृतकाल, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करने का है और इसमें केरल के परिश्रमी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा की सरकार बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता देश के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना और आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश का पीएम पद वाला दांव, JDU दफ्तर के बाहर पोस्टर में लिखा- प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा

अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा। आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है। केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मोदी ने दावा कियी कि पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है इसकी वजह है केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार। यही सरकार केरल के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकती है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत