भाजपा सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और संपन्न बनाकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और संपन्न बनाकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने ‘धोखे और वादाखिलाफी के राज’ को समाप्त कर सेवा और समर्पण की पर्याय भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा, ‘‘आज नवगठित भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रेखा गुप्ता तथा अन्य सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के वंचितों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए विकसित दिल्ली का जो विजन बनाया है, वह आप सभी के कुशल नेतृत्व में निश्चित साकार होगा। भाजपा सरकार दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और संपन्न बनाकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएगी।’’

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra