प्रवासियों की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने देश में प्रवासियों के संकट को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘आज, 1947 के बाद पहली बार, देश भर में श्रमिक दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान, देशभर में 31 मई तक बढ़ाई गई तालाबंदी

अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के प्रति बर्बर व्यवहार के लिए भाजपा की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने भाजपा नीत सरकार से प्रवासियों की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया। आप नेता ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा ने अमीर लोगों और पूंजीपतियों को विदेशों से भारत वापस लाने के लिए शानदार जहाजों और निजी चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दिल्ली में मृतक संख्या 150 के पास पहुंची, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,755हुई

लेकिन भाजपा ने गरीब मजदूरों और प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।’’ कोरोना वायरस पर काबू के लिए 25 मार्च से भारत में लॉकडाउन है। इस घातक वायरस से अब तक 90,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,800 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Congress के हंगामे पर भड़के Kiren Rijiju, बोले- Lok Sabha गुंडागर्दी की जगह नहीं, हर चीज की सीमा होती है

US-India Trade Deal पर चर्चा को लेकर संसद में बवाल, Lok Sabha की कार्यवाही फिर स्थगित

IRCTC Tour Packages: घूमने के शौकीनों के लिए Good News, IRCTC दे रहा Andaman-Kerala घूमने का सुनहरा मौका

Bengaluru Metro पर BJP-Congress आमने-सामने, Tejasvi Surya हिरासत में, मंत्री ने दी नसीहत