लोगों की जेब काटने के लिए बजट लाई है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा यह बजट लोगों की जेब काटने के लिए लायी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने मंगलवार को ट्वीट किया, काम-कारोबार सब हुआ चौपट…ऐतिहासिक मंदी, लाखों की नौकरी कर गयी चट…आम जनता की आमदनी गयी घट…बेकारी-बीमारी में बैंकों में जमा निकली सारी बचत…अब लोगों की जेब काटने के लिए आया भाजपा का एक और बजट। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच पेश हुए केंद्रीय बजट पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यह भी दावा किया, उप्र से भाजपा के दुखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है! यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। 

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा