By Prabhasakshi News Desk | Jan 18, 2025
जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार महिला शिक्षा का गला घोंट रही है। गहलोत ने सरकार द्वारा बालिका विद्यालयों को बंद किए जाने संबंधी एक खबर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “कालीबाई भील की धरती राजस्थान में महिला शिक्षा का गला घोंट रही है भाजपा।” कांग्रेस नेता ने कहा, “अच्छी नामांकन संख्या वाले विद्यालयों को बंद करना भाजपा की महिला शिक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ है। इनका छिपा हुआ एजेंडा सामने आ रहा है, ये नहीं चाहते कि लड़कियां पढ़ें लिखें और आगे बढ़ें।”