By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019
नयी दिल्ली। बलात्कार के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता की आत्मदाह करने की धमकी और जनता एवं मीडिया की ओर से बने दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार यह कार्रवाई करने को विवश हुई।प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया, भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूँगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती।