बीजेपी सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुचाने का काम कर रही है: पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी

By सुयश भट्ट | Sep 01, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने निजीकरण के खिलाफ बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री व्यापारी हो गया है। प्रदेश में बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली संकट को संभाल नहीं पा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारत सिंह ने कहा कि सूबे की शिवराज सरकार बिजली संकट को संभाल नहीं पा रही है। और सरकारी कंपनी घाटे में और प्राइवेट फायदे में जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार मंदी के दौर में भी अर्थव्यवस्था को बचाए रखा। बीजेपी ने लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सत्ता आने के बाद कुछ नहीं किया सिर्फ कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

इसे भी पढ़ें:ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश सरकार से विमान ईंधन पर वैट घटाने की मांग की 

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्लानिंग कमिशन का नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को दिखाकर दुनिया में हम लोन लेते थे देश की तरक्की के लिए। कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया। लेकिन बीजेपी के प्रधानमंत्री ने कुछ बिजनेसमैन को फायदा पहुंचा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच