असम की बीजेपी सरकार हुई और मजबूत, हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के साथ बड़ा खेल कर दिया

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि भाजपा ने बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को विधानसभा में पार्टी के  गठबंधन सहयोगी के रूप में स्वीकार किया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज से हमने असम विधान सभा के भीतर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को भाजपा के सहयोगी दलों में से एक के रूप में स्वीकार किया है। हमारा बीपीएफ के साथ पूर्ण समन्वय होगा और साथ ही वे असम विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी के हिस्से में बैठेंगे। लेकिन असम के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गठबंधन राजनीतिक स्तर पर नहीं था, और केवल विधानसभा तक ही सीमित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,709 नए मामले सामने आए, पांच रोगियों की मौत

सरमा ने कहा कि यह दोस्ती विधानसभा तक ही सीमित रहेगी लेकिन राजनीतिक स्तर पर हमने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। यह फैसला विधायक दल के स्तर पर ही लिया गया है। बीजेपी ने बीपीएफ के साथ गठबंधन नहीं किया है; बीजेपी विधायक दल और बीपीएफ विधायक दल मिलकर काम करेंगे। इस पर मैंने यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) से सहमति भी ली है और उनसे चर्चा भी की है। उन्हें इस नए गठन से कोई आपत्ति नहीं है।  बीजेपी के इस कदम के बाद असम की 126 सीटों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन की ताकत बढ़कर 81 (भाजपा-62, यूपीपीएल-7, असम गण परिषद-9 और बीपीएफ-3) हो गई, जबकि विपक्ष की ताकत 44 हो गई। 

प्रमुख खबरें

खौफनाक Face Injury के बाद Ben Stokes की वापसी, बोले- जिंदा बचकर खुद को Lucky मानता हूं

Barcelona की जीत भी नहीं आई काम, Atletico Madrid ने मारी बाजी, Simeone ने कसा तीखा तंज

Badminton में एक युग का अंत, दिग्गज Viktor Axelsen ने चोट के कारण लिया Shock Retirement

Rajnath Singh का TMC पर सीधा प्रहार, बोले- West Bengal में विकास नहीं, सिर्फ विनाश हुआ है