कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा पर बीजेपी सरकार ने उठाएं कई सवाल, कहा - कांग्रेस को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस जन अधिकार यात्रा निकाल रही है। इस आदिवासी अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बड़वानी पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि आदिवासी यात्रा को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को लेकर कांग्रेस ने हमेशा छलावा किया है। कमलनाथ ने आदिवासियों के हितों के लिए अभी तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सीट आदिवासी कोटे की रहती तो छिंदवाड़ा का ज्यादा विकास होता।

उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खुलासा करें कि छिंदवाड़ा की सीट आदिवासियों के लिए रिजर्व क्यों नहीं की गई? कांग्रेस की कहानी प्रदेश में खत्म हो गई। कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर विचार करना होगा और नकारात्मक विचार छोड़ सकारात्मक बनना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में उपचुनाव टालने पर कांग्रेस ने कसा तंज ,कहा- बीजेपी हार से डरती है 

इसी मुद्दे को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आदिवासी अधिकार यात्रा पर कहा कि कांग्रेस को प्रायश्चित यात्रा निकालना चाहिए। कांग्रेस के कारण राजा महाराजा उद्योगपति राज करते रहे हैं।आदिवासियों के नाम पर ट्राइबल लीडरशिप को कांग्रेस ने खत्म करने का काम किया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार