गुजरात भाजपा सरकार कल पेश करेगी बजट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

अहमदाबाद| गुजरात में भाजपा सरकार बृहस्पतिवार को राज्य का बजट पेश करेगी। चुनाव से पहले राज्य का आखिरी बजट है। राज्य में दिसंबर में चुनाव होना है। राज्य विधानसभा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू होगा और बृहस्पतिवार को वित्तमंत्री कानू देसाई बजट पेश करेंगे।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी बजट होगा।

देसाई पहली बार बजट पेश करेंगे क्योंकि उन्होंने पिछले साल कैबिनेट फेरबदल के बाद वित्त विभाग का कार्यभार संभाला था।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका