By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022
आगरा| आगरा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को सपा-बसपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता को ज्ञात है और भाजपा के प्रति विश्वास है, जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस में बौखलाहट है।
उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता कमल का फूल खिलाने को संकल्पित है।