भाजपा सरकारें शानदार ढंग से काम कर रही हैं: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2016

भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यों में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने ‘शानदार ढंग’ से लोगों की सेवाएं की हैं और पार्टी को अपने मेहनती मुख्यमंत्रियों पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ''भाजपा की स्थापना दिवस पर मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं जिन्होंने हमेशा भाजपा की सेवा उत्साह और समर्पण के साथ की।’’

 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''भारत के लिए अपने प्रेम और देश को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता से कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों ने अपना जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है और भाजपा को उनके सपनों को पूरा करने वाली पार्टी के रूप में देखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां भी भाजपा ने सरकार बनाई है, उन्होंने शानदार ढंग से काम किया है और लोगों की अभूतपूर्व सेवा की है। भाजपा को कई राज्यों में अपने मेहनती मुख्यमंत्रियों पर गर्व है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''मेरी शुभेच्छाएं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हैं जिन्होंने लोगों और समाज की सेवा करने और आकांक्षाओं को पूरा करने में नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।''

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat

Ghaziabad में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद