भाजपा सरकार आपके वोट से बनी है और फायदा पूंजीपतियों का कर रही है: अजय लल्लू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

रायबरेली (उप्र)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों का फायदा कर रही है जबकि वह जनता के वोट से बनी है। लल्लू बुधवार को संगठन सृजन अभियान में हिस्सा लेने हरचंदपुर ब्लॉक के पश्चिम गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अब जनता भाजपा सरकार को बताएगी कि जो धोखेबाजी उसने जनता के साथ की है, वह जनता समझ चुकी और करारा जवाब देने को तैयार है।’’ लल्लू ने कहा कि लोग अपनी जरूरत का जो भी सामान बाजार से खरीदते हैं उसमें 20 से 30 प्रतिशत का कर सरकार को देते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सरकार हमारे कर का पैसा हम पर न खर्च करके उद्योगपतियों पर खर्च करती है। पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून नहीं बनाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर