भाजपा की सरकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए: सुरेश कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 23, 2021

शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं जिसकी बदौलत 2017 के विधान सभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होनें कहा कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनावो में भाजपा प्रदेश की सभी 17 आरक्षित सीटों के साथ पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर एक बार पुनः प्रदेश में सरकार बनाएगी।  भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 2014 से लगातार चुनावो में अपना विजय परचम लहरा रही है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधान सभा चुनाव हो, उप-चुनाव हो या पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव सभी में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है। चाहे आयुष्मान भारत योजना हो, हिमकेयर योजना, उज्जवला योजना, गृहणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिला है क्योंकि अधिकतर लोग जो गरीब हैं, अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं और ऐसे में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ इस वर्ग के लोगों को मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और इस वर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया। केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने इस वर्ग की चिंता की है तथा इस वर्ग के समुचित उत्थान के लिए कार्य भी किए हैं। उन्होनें कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है और जब तक 2022 में भाजपा की सरकार एक बार फिर नहीं बन जाती तब तक अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी कार्यकर्ता चयन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चारों उपचुनावों में अनुसूचित जाति वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है और भाजपा इन चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान