आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है भाजपा : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि कोरोना प्रबंधन में भारी नाकामी और पंचायत चुनाव में पिछड़ने से ‘बिलबिलाई’ भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू हो गयी है। यादव ने यहां एक बयान में कहा, कोरोना संकट काल में प्रबंधन में भारी नाकामी, बड़ी तादाद में शहरों और गांवों में हो रही मौतों से व्यापक जनरोष तथा पंचायत चुनावों में सपा के मुकाबले पिछड़ जाने से बिलबिलाई भाजपा सरकार जनता से बदला लेने के लिए आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है।

इसे भी पढ़ें: मनु भाकर यूरोपीय चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा के साथ स्नातक की परीक्षा भी देंगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत में खोट के चलते ही देश-प्रदेश मंहगाई की मार से कराह रहा है, किसान बेहाल है, नौजवान बेकारी का शिकार हैं और उत्तर प्रदेश की इस सबसे संवेदनाशून्य भाजपा सरकार ने केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के संसाधन जुटाने में ही चार साल बिता दिए हैं और आज भी वह इसी एजेंडा पर काम कर रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने चार वर्ष में विकास की जगह सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने का ही काम किया है। भाजपा सरकार का यह डरावना चेहरा जनता के सामने आ चुका है, जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम

Mirabai Chanu और CWG Medalists का IGI Airport पर भव्य स्वागत: अब Asian Games में तिरंगा लहराने की तैयारी

IndiGo Global Ambitions: ए350 विमानों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करेंगे Willie Walsh और राहुल भाटिया