भाजपा ने बंदूकबाज विधायक चैम्पियन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को उत्तराखंड से विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन को पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया। कुछ दिन पहले विधायक का अपने घर पर एक जश्न के दौरान बंदूक और रिवाल्वर लहराकर डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भाजपा के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने विधायक के कई सार्वजनिक दुर्व्यवहार पर संज्ञान लेते हुए उन्हें छह साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 इसे भी पढ़ें: BJP को नहीं भाया बंदूकबाज विधायक का तमंचे पर डिस्को, कहा- चलो पार्टी से खिसको

वीडियो सामने आने के बाद राज्य के नेताओं ने विधायक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले की कथित खराब आचरण की घटनाओं को लेकर पार्टी उन्हें पहले ही निलंबित कर चुकी थी।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress