पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 08, 2021

शिमला  । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा अध्यक्षा राशिमधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव में प्रारंभ हुई।  बैठक के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना योग, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। 

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा भाजपा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है और महिलाओं का संगठन का कार्य करने में अग्रिम भूमिका रही है। शिमला शहर में महापौर भी महिला ही है और वो भी ओपन में, आज शिमला नगर निगम में 34 में से 20 पार्षद महिलाएं है।

 

इसे भी पढ़ें: भटियात में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओ की मौत 27 लोग घायल

 

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार ने इस घोषणा को किया था। 

भारत मे हमेशा महिलाओं को बराबरी पर रखा गया हूं। उन्होंने कहा की समाज मे महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है , आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर काम कर रही है। सेना में, प्रशासन में, मल्टीनेशनल कंपनी, राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएं बड़े पदों पर रह कर अच्छा काम कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

 

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

राजनीतिक क्षेत्र और चुने हुए प्रतिनिधियों के रूप में महिलाएं विकास कार्यों को गति देने में एवं समाज सेवा के कार्यों में अच्छा काम कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: वस्तु एवं सेवा कर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमें बूथ प्रबंधन की अहम भूमिका रहती है। हमे ख़ुशी है कि महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से काम किया है और संगठन को बलशाली बनाया है। आने वाले समय मे सभी चुनावों में महिला मोर्चा की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद