बीजेपी ने पूरे देश को कर लिया हाइजैक, महाराष्ट्र संकट पर तेजस्वी ने कहा- स्‍थायी सरकार को हटाने के लिए रची जाती हैं साजिश

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2022

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र की सियासी संकट का जिम्मेदार बताया है। विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश को हाइजैक कर लिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी गैर बीजेपी सरकार हैं वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। बीजेपी हर कीमत देने को तैयार है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना में बगावत के बीच पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे आदित्य ठाकरे

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया। हालांकि, मानसून सत्र महज मात्र पांच दिनों का होगा पर इसके हंगामेदार रहने के आसार है। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा। हालांकि, इस सत्र में केवल पांच दिन ही विधायी कार्य होगा पर केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर प्रदेश में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के कारण राज्य में उत्पन्न हुई विधि व्यवस्था की समस्या सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा सत्तापक्ष को घेरने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा