बीजेपी की एक अपनी पद्धति है और पार्टी उसी पद्धत्ति पर काम करती है : वी डी शर्मा

By सुयश भट्ट | Jul 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की अपनी एक पद्धति है और पार्टी उसी पद्धति पर काम करती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना चाहिए। और बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम मिलना चाहिए।

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नाराजगी वाले मामले पर ने कहा कि यह बात तो अरुण यादव ही कह सकते है कि वह नाराज है या नहीं। उन्होने कहा की ग्वालियर में जो गोडसे वाले मामले पर अरुण यादव ने कहा था उसी की खीच कमलनाथ निकाल रहे हैं।

उन्होंने कमलनाथ के आखिर के 3 दिन वाले चुनाव हारने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर कमलनाथ ने यह बात स्वीकार कर ली है कि वह उनकी हवाबाजी के चलते ही चुनाव हारते हैं। शर्मा ने कहा कि बीजेपी का एक एक कार्यकर्ता अपने विपक्ष को कभी कमजोर नहीं मानता है। बीजेपी अपने काम अपने संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ती है और चुनाव जीती है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी के पदाधिकारीयों के कार्य विभाजन के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज, कही यह बात 

उन्होंने आगे कहा कि जब कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब वह हवा में थे या नहीं थे उन्हें बताना चाहिए। वह जो वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल पर बैठकर सिर्फ हवाबाजी करते थे। उसका जवाब उन्हें जनता ने दिया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में